देवघर, दिसम्बर 6 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। देवघर प्रखंड के नावाडीह पंचायत अवस्थित पांडेडीह गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश इंटक सचिव अजय कुमार, जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला देवी, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार समेत कई ग्रामीणों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश इंटक सचिव ने कहा कि संविधान निर्माण और सामाजिक समानता में अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। वहीं जिला इंटक अध्यक्ष ने कहा कि दलित-पिछड़ों को मुख्यधारा से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.