प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- प्रयागराज। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रयागराज जिलाध्यक्ष (यमुनापार) की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह पटेल ने प्रयागराज हाईकोर्ट चौराहे पर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने जीवन को सामाजिक समता, न्याय, शिक्षा और मानवाधिकारों के प्रति समर्पित किया। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी और वंचित, शोषित तथा पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान कांग्रेस) सुशील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष (प्रयागराज यमुनापार) जितेन्द्र कुमा...