बरेली, अप्रैल 6 -- ऑल इंडिया महापद्म नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन ने रविवार को महापद्म नंद की जयंती मनाई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि महापद्म नंद ने ही भारत में केंद्रीकृत शासन प्रणाली की मजबूत नींव रखी थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमर नंद श्रीवास्तव, नंदकिशोर श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राकेश कुमार, रघुवीर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...