फरीदाबाद, मार्च 25 -- नूंह। आईएमटी सोहना में मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को होने वाली सम्भावित महापंचायत के मद्देनजर नूंह जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है। गौरतलब है कि गांव ढेर ढोका में आईएमटी के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसान लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। 26 मार्च को प्रस्तावित महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई गई है, जिसमें अन्य राज्यों के किसान नेता भी शामिल हो सकते हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने महापंचायत स्थल, थाना रोजका मेव और आसपास के क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी है। आदेश के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। साथ ही हथियार, लाठी-डंडे या अन्य...