महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे किसान, पुलिस ने रोका तो DME पर धरने पर बैठे; लगा भारी जाम
ट्रांस हिंडन, जुलाई 21 -- भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली में होने वाली महापंचायत में जा रहे किसानों को पुलिस ने मंगलवार सुबह गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में यूपी गेट पर रोक लिया। जिसके बाद गुस्साए किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर बैठ गए, जिसके चलते वहां जाम लग गया। करीब साढ़े 10 बजे किसान आए और पुलिस के समझाने पर 11 बजे के बाद गाजियाबाद की ओर लौटे। इस दौरान डीएमई पर खोड़ा तक वाहनों की कतार लग गई। वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर जारी चेकिंग के कारण सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक NH-9 पर भी जाम लगा रहा। दरअसल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में मंगलवार को दिल्ली के किसान घाट पर एक महापंचायत बुलाई गई है। देश बचाओ मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले होने वाली इस महापंचायत में शामिल होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.