बाराबंकी, सितम्बर 25 -- हैदरगढ़। भाकियू तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, महामंत्री आदिल खान व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के कनवा, मनीपुर, बारीखेरा, जासेपुर, केलहनुआ, रौली व सहावर आदि गांवों का दौरा किया। 28 सितंबर को बाराबंकी में भाकियू की महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों से चलने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...