मेरठ, अगस्त 30 -- रोहटा थाना क्षेत्र के गांव थिरोट में 15 मई को हुई ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। ललिता गौतम प्रकरण को लेकर युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के आह्वान पर रविवार को मेरठ के कमिश्नरी पार्क में प्रस्तावित दलित महापंचायत को देखते हुए रोहटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। महापंचायत को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। ललिता गौतम के पिता वेदप्रकाश को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस का प्रयास रहा कि महापंचायत के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। यह भी पढ़ें- दलित पंचायत से पहले हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप रोहटा पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा ...