मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- खतौली मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में 17 सितंबर की रात्रि को होने वाली किसान-मजदूर महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने पूरी ताकत झोंक दी है। महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटाने के लिए शुक्रवार को खतौली ब्लॉक के दाहोड, खानपुर, पमनावली, चांदसमंद चितौडा सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर सतेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संवाद किया और 17 सितंबर की रात्रि अधिक से अधिक संख्या में मुजफ्फरनगर पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान किसानों में महापंचायत को लेकर उत्साह देखने को मिला। भाकियू एनसीआर महामंत्री सचिन चौधरी ने कहा कि किसान और मजदूर अपने अधिकारों के लिए हमेशा एकजुट होकर संघर्ष करते आए हैं। 17...