रामपुर, जुलाई 6 -- सैफनी/शाहबाद। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की 26 जुलाई को रामपुर में प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियों को लेकर रविवार को विधानसभा 38 मिलक-शाहबाद क्षेत्र में बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बहादुर प्रजापति ने महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। निर्णय लिया गया कि मधुपुरी, हिम्मतपुर, चकरपुर, मित्तरपुर अहरोला, दनियापुर समेत आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र कुमार प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, अभिषेक कुमार गौतम, बृजेश चंद्र प्रजापति और भगवान दास प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...