महापंचायत कर सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने का लिया संकल्प
मथुरा, सितम्बर 3 -- छाता क्षेत्र के पांच पालों की महापंचायत बुधवार को कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में आहूत की गई। महापंचायत में 52 पालों के अध्यक्ष पदम सिहं बाबू जी और कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पंचायत में जाट समाज में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। महापंचायत में शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक आयोजनों में होने वाले अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर समाज के लोगों ने सहमति जताई। शादी में डीजे पर रोक, लगन-सगाई कार्यक्रम में दो से अधिक व्यक्तियों के शामिल न होने, शादी में पैसे के लेनदेन और दहेज प्रथा पर रोक लगाने पर जोर दिया गया साथ ही सवा तोले सोने या 100 ग्राम चांदी से अधिक आभूषण अथवा सामान न देने की बात कही गई। समाज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.