जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। सोनारी क्षेत्र के शीतला मंदिर मरार पाड़ा में नौ दिनों तक चलने वाले जंवारा पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जा रहा है। लगातार आठ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में महापंचमी को माता का अस्त्र श्रृंगार हुआ, वहीं महानवमी को पूर्णाहुति होगी। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना में लीन नजर आते हैं। पूरे इलाके को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी पवित्र और मनमोहक बन गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...