मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर। रामेश्वर कॉलेज में गुरुवार को एनएसएस की ओर से स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में भी ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया। वे महान स्वतंत्रता सेनानी थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के वे महानायक थे। अपनी छापामार एवं साहसिक नीति से उन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। प्रो. रजनी रंजन व डॉ. गोवर्धन कुमार ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदानंद सहनी एवं धन्यवाद डॉ. वसीम रेजा ने किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती सह विजय दिवस मौके पर प्रो. रजनी रंजन, डॉ. शारदानंद सहनी, डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.