मऊ, मार्च 17 -- चिरैयाकोट। नगर स्थित चेयरमैन के मकान के समीप प्रांगण सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम की 92 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल ग्रामीण और नगरवासियों ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पुष्प अप्रित कर श्रद्धांजलि दीं। मुख्य अतिथि चेयरमैन रामप्रताप यादव ने कहा कि कांशीराम समाज के महानायक, सामाजिक न्याय के प्रणेता और वंचित-शोषित समाज को जागरूक करने वाले महान समाज सुधारक थे। मनाजीत के ग्राम प्रधान जयप्रताप यादव ने कहा कि मा.कांशीराम बहुजन विचारक और दलित, शोषित, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता के रूप में सदैव याद किये जाएंगे। कार्यक्रम में शायर अशोक कुमार अश्क चिरैयकोटी, जय प्रताप यादव, कतवारू सेठ, सभासद रिंकू, चन्द्र शेखर, संदीप कुमार, पंचम कुमार, संतोष यादव, राजकुमार मौर्य,...