मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा एवं श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में सोमवार को जिले के महान शिक्षाविद डॉ. महेश राय की जयंती एवं पुण्यतिथि एक साथ मनीं। दोनों तिथि एक ही दिन होती है। समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की ताकि शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। मौके पर रणवीर अभिमन्यु, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. हरिकिशोर सिंह, डॉ. जगदीश शर्मा, सत्येंद्र कुमार सत्येन, महेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार, तारण राय, मोनालिसा राय, राणा देवीदयाल थे। अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...