गंगापार, अप्रैल 14 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। बभनकुइयां गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विधायक दीपक पटेल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक दीपक पटेल ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे।भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में उनका कार्य सराहनीय था। वह एक महान समाज सुधारक भी थे। जिन्होंने दलितों के उत्थान हेतु अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। देश के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा ने उन्हें पूरा सम्मान देने का काम किया है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर डीसी, एसपी सहित विभिन्न संगठनों ने किया माल्यार्पण अधिवक्ता सुनील कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप सभासद अरुण मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.