पीलीभीत, दिसम्बर 1 -- पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महान भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती उत्साह और प्रेरणा के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और उनके अभूतपूर्व योगदान से प्रेरित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के प्रतिनिधि वक्तव्य से हुई, जिन्होंने जगदीश चंद्र बसु के वैज्ञानिक कार्यों से मिली प्रेरणा को साझा किया। मुख्य वक्ता अरुण विश्वकर्मा, विवेक सिंह यादव ने विस्तार से जगदीश चंद्र बसु के क्रांतिकारी आविष्कार क्रेस्कोग्राफ पर प्रकाश डाला।अंत में उप प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता,राजीव सिंह, महेश सक्सेना, ऋषि पांडेय, अरविंद कुमार ,राजेश कुमार वर्मा, रजत, बृजेश आदि विज्ञान शिक्षकों ने छात्रों के वैज्ञानिक विचारों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.