महान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास विश्व कप विजेता बनने का आखिरी मौका, जून में होने जा रहा फुटबॉल का महाकुंभ
लिस्बन, मई 13 -- पिछले दो दशक से भी अधिक समय से फुटबॉल जगत में अपने पांवों का जादू बिखरने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो अभी तक विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। अब 41 साल की उम्र में उनके पास इस खेल की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका होगा। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने लगभग हर ट्रॉफी अपने नाम की है लेकिन वह कभी विश्व कप नहीं जीत पाए। पांच बार बैलोन डीओर विजेता रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 226 मैच में 143 गोल किए हैं जो विश्व रिकॉर्ड है। इस साल की शुरुआत में सऊदी प्रो लीग में अपनी क्लब टीम अल नासर की तरफ से खेलते समय उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस वजह से वह एक अप्रैल को अटलांटा में पुर्तगाल और अमेरिका के बीच मैत्री मैच में नहीं खेल पाए थे। यह भी पढ़ें- आलोचना और दुष्प्रचार में फर्क होता है; क्यों भड़क गईं PBKS की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.