महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर अनिल कुंबले तक, दिग्गज क्रिकेटरों ने गुड़ी पड़वा, उगादी की दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, मार्च 19 -- भारतीय खेल जगत के दिग्गजों ने गुरुवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रशंसकों को बधाई दी। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ गुड़ी पड़वा मनाते एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पत्नी और मां नजर आ रही हैं। सचिन तेंदुलकर के अलावा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अनिल कुंबले और जयशाह ने भी गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के मौके पर सुख, समृद्धि और नई शुरुआत की कामना की है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। उन्होंने मराठी में लिखा, "तुम्हाला व कुटूंबियांना, गुडीपाडवा व मराठी नववर्षाच्या, हार्दिक शुभेच्छा. (आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा और मराठी नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.