मुंगेर, अप्रैल 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के संग्रामपुर प्रखंड के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर अब महाने नदी पर एक आधुनिक और मजबूत एचएल आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा।खड़गपुर-तारापुर ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार, यह पुरानी पुलिया करीब 20 से 30 साल पहले जिला योजना के तहत बनाई गई थी। महज 5 मीटर लंबी यह कंटिन्युस स्लैब कल्वर्ट (सतत स्लैब पुलिया) पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।​68 मीटर लंबा होगा नया पुलःविभाग ने इस समस्या का समाधान करते हुए राज्य योजना के नाबार्ड शीर्ष के तहत नए पुल की स्वीकृति दी है। पीएमजीएसवाई रोड (L053) दुर्गापुर से खपड़ा मुशहरी के बीच बनने वाले इस नए पुल की कुल लंबा...