महाने नदी पर पुराने जर्जर पुल को तोड़ने का कार्य शुरू, 4 करोड़ से बनेगा नया पुल
मुंगेर, मई 4 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड में महाने नदी पर बंबर और बरसंडा गांवों को जोड़ने वाले करीब 40 वर्ष पुराने जर्जर पुल को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़े इस पुल की रेलिंग कई जगहों से टूटी हुई थी, जबकि कई सुरक्षा पिलर भी गायब हो चुके थे। इसके कारण यहां लगातार हादसों का खतरा बना रहता था। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं और कई बार स्कूली बच्चे भी साइकिल से पुल से नीचे गिर चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल था। फिलहाल जेसीबी मशीन की मदद से पुराने पुल को चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है। आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए पुल के समानांतर एक बड़ा डायवर्जन तैयार किया गया है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्माण कार्य में लगी मार्कोम कंपनी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.