चंदौली, अगस्त 4 -- चंदौली। महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के ने नवीन मंडी परिसर में निर्मित अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक मछली मंडी का निरीक्षण किया। वहीं जिले के उत्कृष्ठ मत्स्य कृषकों से संवाद कर मंडी के सुचारू रूप से संचालन के लिए सुझाव प्राप्त किया। इस दौरान मत्स्य पालक मदनजीत सिंह, अनिल कुमार निषाद, सुर्यमान, अजय सिंह आदि ने अपना सुझाव साझा किया। मत्स्य पालकों के सुझाव एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जिले और मंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान आयुक्त निदेशक मण्डी परिषद इन्द्र विक्रम सिंह ने फिश प्रोसेसिंग यूनिक स्थापना के संबंध में प्रकाश डाला। साथ ही मण्डी उच्च स्तर पर मत्स्य हब के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। कहा कि निकटतम जिले गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर, वाराणसी आदि जिलों के मछली पालकों और...