किशनगंज, जनवरी 3 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता नववर्ष के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंघल, आईपीएस ने बुधवार को 41वीं वाहिनी अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा चौकी गुरसिंगबस्ती एवं पानीटंकी का भ्रमण किया। गुरसिंगबस्ती सीमा चौकी पर उनके आगमन पर 41वीं वाहिनी के कमांडेंट योगेश सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान महानिदेशक ने भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ अनौपचारिक बैठक की। बैठक में नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल एवं नेपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। महानिदेशक ने राजू अर्याल, आईजी, एपीएफ नेपाल, तूल बहादुर भंडारी, एसपी एपीएफ झापा तथा राजन लिंबू, एसपी नेपाल प्रहरी झापा सहित सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भेंट की, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.