हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी। महानिदेशक (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. सुनीता टम्टा ने मंगलवार सुबह राजकीय महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसएनसीयू, एएनसी, पीएनसी एवं सर्जिकल वार्डों का निरीक्षण किया। परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड वाले एमसीएच विंग की प्रगति की समीक्षा की। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से देरी के कारण जानकर शीघ्र निर्माण पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद बेस अस्पताल में आईसीयू एवं इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महानिदेशक डॉ. टम्टा ने प्रशासन की सराहना की और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी सहित कई चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.