उरई, मार्च 21 -- उरई, संवाददाता। दिल्ली में नमामि गंगे के डायरेक्टर जनरल (महानिदेशक) राजीव कुमार मित्तल से जालौन जिले की जल सहेलियों ने मुलाकात की। महानिदेशक के सामने यमुना यात्रा के दौरान प्राप्त सुझावों पर विस्तृत संवाद किया। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित ध्यानचंद स्टेडियम परिसर में नमामि गंगे के कार्यालय में हुई, जहां नदी संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। जल सहेलियों ने अपनी लगभग 500 किलोमीटर लंबी यमुना पदयात्रा के दौरान प्राप्त अनुभवों और जनसुझावों को क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित यमुना चौपालों में स्थानीय समुदाय, किसानों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इन्हीं चौपालों में सामने आए मुद्दों और सिफारिशों को जल सहेलियों ने दस्तावेज़ के रूप में तैयार कर महानिदेशक के समक्ष रख...