कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे चोरी के मामले पर कहते सुनाई दे रहे हैं, "जिन लोगों का पैसा चोरी हुआ है, मुझे लगता है कि उन्होंने उसे श्रद्धा और भावपूर्वक भगवान के दरबार में अर्पित नहीं किया होगा, इसलिए उनका पैसा चोरी हो गया।" हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो की टिप्पणियां वायरल वीडियो में महाना आगे कह रहे हैं-'हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ। हमारा पैसा मंदिर में लगा है। मंदिर का भव्य स्वरूप इसका प्रमाण है'। विधानसभाध्यक्ष का यह वीडियो 14 सेकंड का है। इसी वीडियो का विस्तार भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं-'मुझे नहीं माल...