कानपुर, मार्च 22 -- जेके कालोनी वेलफेयर सेंटर पार्क जाजमऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन समारोह में पहुंचे यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मनभेद भुलाने का प्रतीक है होली का पर्व। कहा, देवतुल्य कार्यकर्ताओं से गले मिलते ही मन प्रफुल्लित हो जाता है। इस दौरान सतीश महाना और करन महाना ने गुलाल उड़ाकर फूलों की होली खेली। यहां कैलाश पांडेय, बीडी राय, सुरेंद्र अवस्थी, नंदू शुक्ल, लाला त्रिवेदी, बाबू राय, नंदू शुक्ल, अनीता परमार, अनिल राय और विनय मिश्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...