महाना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट में छह पर रिपोर्ट
कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट करने में भाजपा कार्यकर्ता ने दो नामजद समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपितों ने भाजपा कार्यकर्ता से गाली-गलौज कर मारपीट की। आपत्तिजनक वीडियो एक फर्जी आईडी से पोस्ट की गई है। सफीपुर प्रथम निवासी भाजपा कार्यकर्ता सौरभ निषाद की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को फेसबुक की एक आईडी से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ पोस्ट की गई। आरोप है कि अंकित कनौजिया, तरुष पटवा समेत 3 से 4 अज्ञात साथी एआई से वीडियो बनाकर एक फर्जी आईडी से पोस्ट कर रहे हैं जिससे विस अध्यक्ष की छवि धूमिल हो रही है। आरोप है कि 11 अगस्त को आरोपित तरुष पटवा समेत अन्य चार लोगों ने सौरभ को जबरन रोक लिया और गाली-गलौज कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.