कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी जगदीश चन्द्र जांगिड़ का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सत्ता और पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस के आधा दर्जन युवा कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनके इशारे पर पुलिस बगैर कोई जांच-पड़ताल झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। महाना के आदमी कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रहे, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की पूरे प्रकरण पर नजर है। कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी खड़ी है, उन्हें हर हाल में तगड़ा जवाब दिया जाएगा। शुक्रवार को तिलक हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव का दावा है कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले जल्द घर वापसी कर रहे हैं। भाजपा में बड़े सपने लेकर गए पर मायूसी होना पड़ा। उन्होंने बगैर किसी का नाम ...