मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट और नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहीद भगवानलाल पुस्तकालय सभागार में देश के महानायक मंगल पांडे के शौर्य दिवस पर श्रद्धांजलि सभा की गई। उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। देश के लिए किए गए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम का संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु ने कहा कि 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मंगल पांडेय ने जबरदस्त क्रांति की। वे पहले अंग्रेजी हुकूमत में सिपाही थे। अंग्रेजी बंदूक के कारतूस में मिले गाय एवं सुअर की चर्बी विवाद को लेकर मंगल पांडे ने 29 मार्च 1857 को अंग्रेजी सरकार के खिलाफ विद्रोह करते हुए तीन अंग्रेज अफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.