दुमका, अप्रैल 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के उपलक्ष्य में सवर्ण एकता मंच एवं क्षत्रिय एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर कुंवर सिंह अमर रहें के नारों के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य, पराक्रम एवं देशभक्ति को याद किया। माल्यार्पण कार्यक्रम में ठाकुर श्याम सुंदर सिंह, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, श्याम किशोर सिंह गांधी, भास्कर सिंह, रणजीत जायसवाल, अंजनी शरण, मनोज घोष, रणजीत सिंह, संजीव सिंह, पवन सिंह, प्रदीप मिश्रा, राकेश रंजन सिंह, हिमांशु दुबे, पराक्रम शर्मा, जितेंद्र झा समेत सैकड़ों की संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.