पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मेदिनीनगर सिटी, हुसैनाबाद, पंडवा समेत कई इलाकों में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने माल्यार्पण, श्रद्धांजलि सभा और संकल्प के माध्यम से उन्हें नमन किया। हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह की संघर्ष गाथा से युवा पीढ़ियों को मिल रही है देशभक्ति की प्रेरणा: संजय वहीं डूमरहथा गां...