रुद्रपुर, मार्च 17 -- खटीमा। बरी अंजनिया गांव में आयोजित तीन दिवसीय महानाम संकीर्तन का सोमवार देर रात समापन हुआ। अंतिम दिन क्षेत्रीय विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। साथ ही क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कीर्तन में दूरदराज से आए दलों ने हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र से वातावरण भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति ने विधायक का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.