बेगुसराय, मार्च 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रज्ञा मंदिर देवपुरा, वृंदावन एवं पहसारा सहित विभिन्न स्थानों पर महानवमी के अवसर पर हवन-यज्ञ के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्य राधाकांत महतो ने नवरात्रि अनुष्ठान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें साधक नौ दिनों तक गायत्री महामंत्र के जप के माध्यम से साधना करते हैं। उन्होंने बताया कि ऋतु परिवर्तन के दौरान साधना और तप के माध्यम से शरीर एवं मन को संतुलित किया जाता है जिससे मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। उन्होंने हवन को आध्यात्मिक यज्ञोपैथी बताते हुए कहा कि हवन सामग्री एवं घी के धुएं से वातावरण शुद्ध होता है तथा अनेक रोगों से भी मुक्ति मिलती है। गायत्री महाम...