गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गई। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मोहन नगर स्थित मंदिर, शिप्रा सन सिटी समेत विभिन्न सोसाइटी और कालोनियों के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मोहन नगर मंदिर में रामनवमी के अवसर पर माता के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी दिनभर लगी रहीं। श्रद्धालु आते-जाते रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। वहीं वसुंधरा सेक्टर-10 सहित अन्य इलाकों में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नवमी के अवसर पर घर-घर में कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजनकर भोजन कराया। इसके साथ ही कई स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.