मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि पर शुक्रवार को माता सिद्धिदात्री की पूजा की गई। इसके बाद कन्या पूजन कर हवन किया गया। शहर के प्रमुख मंदिर बगलामुखी में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटी।मंदिर के महंत देवराज ने बताया कि नवमी तिथि पर हवन का विशेष महत्व होता है। यहां शहर के अलावा दूसरे शहर के भी श्रद्धालु पहुंचे थे। इधर, रमना स्थित राज राजेश्वरी देवी मंदिर के प्रधान पुजारी डॉ. धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि नवमी तिथि पर माता का शृंगार पूजन किया गया। दिन में हवन पूजन किया गया। श्री दुर्गा मंदिर गोला रोड में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। माता का महाशृंगार पूजन किया गया। दिन में हवन और कन्या पूजा की गई। मंदिर समिति के सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि माता को खीर का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.