लोहरदगा, मार्च 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। श्री रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा की महानवमी पर लोहरदगा जिले के विभिन्न मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आये। महानवमी के अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से देर दोपहर तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधिवत पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और जिले की खुशहाली की प्राथना की। मंदिरों में भजन- कीर्तन और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए स्वयंसेवकों ने व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने, प्रसाद वितरण और सुरक्षा व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.