पाकुड़, मार्च 27 -- पाकुड़। नगर के छोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र उत्सव के पावन अवसर पर महानवमी की पूजा अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। शुक्रवार को महानवमी के शुभ अवसर पर मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान नौ कन्याओं के साथ-साथ भैरव के स्वरूप की भी पूजा की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। धार्मिक ​अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर नौ कन्याओं और भैरव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को दक्षिणा और चढ़ावा अर्पित किया। पूरा मंदिर परिसर 'जय माता दी' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। ​नवमी के इस विशेष अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। इसमें हजारों...