जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में महानवमी के अवसर पर कुमारी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ छोटी कन्याओं की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजन के बाद सभी कन्याओं को स्वादिष्ट व्यंजनों से भोजन कराया गया। साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप विभिन्न सामग्री भी भेंट की गई। आयोजकों ने बताया कि नवरात्र के दौरान कन्या पूजन सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे माहौल में भक्ति व उत्साह का वातावरण बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.