महानगर विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा व मारपीट मामले में एफआईआर
बरेली, जून 26 -- बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र महानगर में गुरुवार तड़के करीब दो बजे चार अज्ञात दबंगों ने ड्यूटी पर तैनात बिजली विभाग के टीजी-2 कर्मचारी उमेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। विद्युत उपकेंद्र से पोषित आकांक्षा इन्क्लेव फीडर के बंद होने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर चार अज्ञात लोग उपकेंद्र परिसर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी उमेश कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने परिसर के भीतर घुसकर पास में रखे डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में जवाब देने लगे ट्रांसफार्मर, महानगर उपकेंद्र का घेराव कर काटा हंगामा इस हमले में उमेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से उपकेंद्र का पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.