लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता महानगर वार्ड में इन दिनों पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। दर्शगंज, मेंहदी टोला, विष्णुपुरी कॉलोनी, विष्णुपुरी विस्तार, चर्च रोड, दयाल फोर्ट और बाबा की संगत जैसे दर्जनभर मोहल्लों की लगभग 15 हजार की आबादी पिछले तीन दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सेंट फिदलिस स्कूल के पास लगा मुख्य ट्यूबवेल खराब हो गया है। यह ट्यूबवेल पूरे क्षेत्र के लिए पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है। लेकिन जलकल विभाग की लापरवाही के कारण इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। नतीजा यह है कि क्षेत्रवासियों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पानी न मिलने से त्रस्त लोगों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने पार्षद हरिश्चंद्र लोधी का घेराव कर तत्काल समाधान की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.