महानगर में लगेगी अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा
गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा महानगर में स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रतिमा के स्वरूप, ऊंचाई, सौंदर्यीकरण और आसपास के विकास कार्यों की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना के लिए उचित स्थल का चुनाव किया जा रहा है। उपयुक्त स्थल तय होने के बाद विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद प्रतिमा स्थापना की आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.