लखनऊ, जून 11 -- महानगर में बुधवार शाम सात बजे बिजली खंभे व केबल में आग लग गई। इससे बुध बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उपकेंद्र पर फोनकर बिजली बंद कराई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। इसके बाद लेसा कर्मचारियों ने एबीसी केबल बदलकर देर रात बिजली सप्लाई चालू की। चौक सराफा बाजार में दिन में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। राजाजीपुरम सेक्टर-12 में मंगलवार रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। पीजीआई के एकता नगर में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चार घंटे बिजली गुल रही। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से त्रस्त लोगों का उपकेंद्रों पर फूटा गुस्सा, हंगामा सैनिक नगर गली 12 में चार घंटे बिजली ठप रही। इसके अलावा यूपीआईएल उपकेंद्र के रानीगंज, दुगावां में भी बिजली बंद...