सहारनपुर, मार्च 5 -- सहारनपुर। रंगों का पर्व होली शहर में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सड़कों और मोहल्लों में रंग और गुलाल जमकर उड़ाया गया। होली के अवसर पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर ढोल और डीजे की धुन पर युवा जमकर झूमते नजर आए। रंगों से सराबोर होकर लोगों ने नाच-गाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। होली के गीतों पर थिरकते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।वहीं छोटे बच्चे भी सुबह से ही होली के रंग में रंगे नजर आए। हाथों में पिचकारी और रंग लेकर बच्चे सड़कों और गलियों में होली खेलते दिखाई दिए। बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर मस्ती की और एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.