मथुरा, अप्रैल 15 -- मथुरा, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डॉ. बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में महानगर में धूमधाम से बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गयी। डॉ. बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा मंगलवार को सुबह डीग गेट स्थित डॉ. अम्बेडकर भवन पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष सूरज पाल सिंह दरोगा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुद्ध वंदना के माध्यम से उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. आंबेडकर ने बहुजन समाज को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलवाया: वीरेन्द्र मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश थ...