अलीगढ़, जून 23 -- अलीगढ़। महानगर में तीन नए फ्लाई ओवर के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। महानगर में बढ़ते जाम व बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर तीन फ्लाई ओवर लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना में शामिल किए गए थे, जिनको सीएम ने सोमवार को पास कर दिया है। सूतमिल, नादापुल व सासनी गेट पर फ्लाई ओवर का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। पिछले साल भी यह कार्ययोजना में शामिल थे, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। खेरेश्वर के पास नादा पुल इगलास विधानसभा, सासनी गेट शहर विधानसभा व सूतमिल चौराहा शहर विधानसभा में फ्लाई ओवर के प्रस्ताव शामिल हैं। चुनावी साल में तीनों फ्लाई ओवर को मंजूरी शासन से मिल गई है। क्वार्सी का फ्लाई ओवर बनकर तैयार हो चुका है और एटा चुंगी का का निर्माण चल रहा है। तीनों फ्लाई ओवर के निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिल...