मेरठ, मई 30 -- शहर की प्रमुख सड़कों की ठेके पर सफाई की शुरुआत के साथ ही महानगर भाजपा में गुटबाजी तेज हो गई है। भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षदों ने ही सड़कों की सफाई की इस नई व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर नगर निगम के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी का कहना है कि इस तरह की बातें अनुशासनहीनता है। कोई भी बात हो तो संगठन के स्तर पर उठाना चाहिए। वैसे नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के बाद से लगातार महानगर भाजपा में गुटबाजी तेज होती जा रही है। भाजपा के पार्षद, पूर्व पार्षद लगातार संगठन और नगर निगम के कार्यो पर सवाल उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- वित्त कमेटी न बनने पर मेयर-पार्षदों को नोटिस चाहे सीएम ग्रिड की सड़क का मामला हो या फिर अन्य मुद्दे सोशल मीडिया में भाजपा के पार्षद, पूर्व पार्षद मुखर हो ...