हल्द्वानी, मई 27 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी, संवाददाता। ज्वाला नगर स्थित श्री गणपति बैंक्वेट हॉल में बुधवार को महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन ने बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। प्रमुख पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गईं। लक्ष्मण सिंह बिष्ट अध्यक्ष, देवेश भट्ट महामंत्री, चंदन शाह कोषाध्यक्ष चुने गए। अन्य पदों के लिए सदस्यों से नाम और सुझाव मांगे गए हैं। कार्यक्रम का संचालन धीरज पांडे ने किया। मुख्य चुनाव अधिकारी भोलादत्त भगत और हरजीत सिंह सच्चर रहे। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन एवं प्रदेश संरक्षक प्रकाश भट्ट, जिला अध्यक्ष विमल टोलिया, महामंत्री गोपाल भट्ट सहित मार्गदर्शक मंडल के नवीन पांडे और भगवती प्रसाद पांडे उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एसोसिएशन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हि...