बरेली, जून 4 -- रात को बाइकर्स गैंग पॉश कालोनियों में उत्पात मचाते हैं। मौका मिलते ही छिनैती भी कर लेते हैं। मंगलवार रात महानगर पार्ट-2 कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने घर के बाहर टहल रही सविता शर्मा का मोबाइल छीन लिया। वह बाइक के पीछे दौड़ी तो गिर गईं। जिससे उनको चोट आई। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी सिटी के आदेश पर इज्ज्तनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महानगर पार्ट-2 निवासी समिता शर्मा ने पुलिस को बताया, वह रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थीं। इस दौरान वह बेटे से फोन पर बात करने लगीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। यह भी पढ़ें- युवती का छीना पर्स वह लुटेरों को पकड़ने के लिए दौड़ीं तो वह सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके हाथ, पैर कंधे में चोट आई...