अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का लाइव प्रसारण रविवार को भाजपा महानगर के सभी 419 बूथों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बातकार्यक्रम का महत्व पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज क्षेत्र में कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की 'मन की बात' देशवासियों को सकारात्मक सोच और जनसेवा के लिए प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने करियप्पा मंडल के रिकाबगंज में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जागरूकता का संदेश पहुंचाते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी में कहा कि मन की बात ...