महानगर के 15 मंडलों में सुनी जाएगी मन की बात
प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। भाजपा प्रयागराज महानगर की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' के 137वें संस्करण को सुनने की तैयारियों को लेकर सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई।महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा संयोजकों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि महानगर के सभी 15 मंडलों के बूथों पर कार्यकर्ता मन की बात सुनेंगे। कार्यक्रम की तस्वीरें सरल एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डॉ. शैलेश पांडेय, शोभिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प और साामाजिक समरसता अभियान को सफल बनाना है : सरावगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.